भाजपा सांसद Kangana Ranaut ने हालिया घटनाक्रम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले ने देश की बेटियों और महिलाओं का मनोबल गिराने का काम किया है।
कंगना रनौत ने कहा, “सारी बेटियों और महिलाओं का मनोबल गिरा दिया गया। मुझे नहीं लगता कि इस तरह की उम्मीद किसी ने भी विपक्ष से की थी। यह मुझे व्यक्तिगत क्षति जैसा लग रहा है।”
उन्होंने आगे प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भरोसा जताते हुए कहा कि जैसे प्रधानमंत्री ने कहा है कि महिलाओं को उनका हक दिलाया जाएगा, उस पर उन्हें पूरा विश्वास है।कंगना के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।


