फरार सपा नेत्री उषा अहिरवार का हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा, चक्का जाम और पथराव जैसे मामलों में नामजद फरार सपा नेत्री उषा अहिरवार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उषा अहिरवार एक अन्य महिला के साथ हथियार का प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार उषा अहिरवार के खिलाफ बिजावर थाने में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, चक्का जाम करने और पथराव करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि वह इस मामले में फरार चल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो महिलाएं हथियारों के साथ दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक को उषा अहिरवार बताया जा रहा है।वीडियो में दोनों महिलाएं कथित रूप से शस्त्र प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, हथियारों की वैधता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here