मोहर्रम पर्व को शांति सद्भाव से मनाने की अपील, शांति समिति की बैठक सम्पन्न अधिकारियों को सुरक्षात्मक

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसपी श्री रजत सकलेचा, एडीएम श्री विनय द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी और समिति के सदस्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि मोहर्रम पर छतरपुर शहर में बड़ी तकिया के ताजिया 25 एवं 26 जून 2026 को निकाले जाएंगे।बैठक में तय तिथि अनुसार 25 जून को रात्रि 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक ताजिया भ्रमण करेंगे एवं 26 जून 2026 को मुहर्रम पर्व मनाया जाना जाएगा, जिसमें शहर में मुख्यतः ताजिये 26 जून की शाम 5 बजे कार्यक्रम प्रारम्भ होकर रात्रि 1 बजे विसर्जन स्थल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान बड़ा तकिया, पुरानी जामा मस्जिद के पास रानी तलैया से प्रारम्भ कर सवनीगर, शुक्लाना मुहल्ला के नीचे के मार्ग से होते हुए गांधी चौक बाजार चौराहे पर ताजिया इकट्ठे होकर पूजा-पाठ/इवादत कर ताजिया महल चौक पर एकत्र होंगे। ताजिये निकलने का क्रम मध्य रात्रि 4 बजे कर्बला पहुंचकर सभी ताजियों को विसर्जित किया जावेगा।कलेक्टर ने नगरपालिका को निर्देशित किया कि मोहर्रम के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्थ रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा एमपीईबी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बिजली तार खुले ना रहे एवं सुरक्षा के दायरे में रहे। उन्होंने होमगार्ड की रेस्क्यू टीम को विसर्जन स्थल पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तैनात रहने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर रहेगी। साथ ही डीजे की ध्वनि 45 डेसिमल से ज्यादा नहीं होगी एवं मोबाइल डीजे पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे तथा रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। जुलूस में किसी भी प्रकार के आग्नेय शस्त्रों का उपयोग नहीं किया जाए। सभी लोग शांति सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की परेशानी एवं समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सूचित करें। पुलिस को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी निर्णय सदस्यों की सर्वसम्मति से लिए गए साथ ही सभी के सुझाव आमंत्रित किए गए। जिला प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर्व को शांति सद्भाव से मनाने की जिलेवासियों की अपील कि गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here