बरगी क्रूज हादसे की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोग गठित

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन ने जबलपुर के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है।

आयोग हादसे के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करेगा। साथ ही दुर्घटना के दौरान हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। आयोग को राज्य में संचालित सभी नौकाओं, क्रूज और जल क्रीड़ा गतिविधियों के सुरक्षा मानकों का ऑडिट करने तथा संचालन के लिए समान SOP तैयार करने का भी जिम्मा सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here